डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ के सेमलपुरा क्षेत्र में स्थित एक होटल पर 1 जून की रात अजय राज सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह और उसके सहयोगी राजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि ईश्वर सिंह को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। राजपाल सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। घटना के समय अजय राज सिंह होटल में खाना खा रहे थे, तभी ईश्वर सिंह और उसके साथियों ने उन पर फायरिंग की।
इस हत्याकांड के पहले 17 से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जिनमें सहयोग करने वाले आरोपी भी शामिल थे। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में परिजनों और समाज में व्यापक विरोध देखा गया था। विरोध करने वालों ने कलेक्टेट पर भी उग्र प्रदर्शन किया था।
0 Comments