12 साल पुराने अपहरण व दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी भीलवाड़ा से गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 15 नवम्बर। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 12 साल पुराने अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित और राकेश शामिल रहे, जिन्होंने 2013 के अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित चले रहे आरोपी को भीलवाड़ा के मोती बावजी, थाना सुभाष नगर क्षेत्र से डिटेन कर गिरफ्तार किया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा के कांस्टेबल सुरेंद्र जाट और थाना सुभाष नगर के कांस्टेबल रतनलाल बेरवा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
Breaking News