अजय राज सिंह हत्याकांड में 2आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस ने 1 जून की रात सेमलपुरा स्थित होटल पर हुए अजय राज सिंह हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रविवार शाम करीब 5 बजे पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर–कोटा फोर लेन पर सेमलपुरा के पास हुई इस वारदात में वांछित चल रहे आरोपी ऋषिराज सिंह उर्फ़ केपी और मदनलाल उर्फ़ कान्हा गुर्जर को गंगार क्षेत्र से दबोचा गया है।
एसपी ने बताया कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी ईश्वरसिंह और उसके साथियों ने होटल पर अंधाधुंध फायरिंग कर अजय राज सिंह की हत्या कर दी थी तथा बाद में फरार होने से पहले वाहन में आग भी लगा दी थी।
पुलिस अब तक मुख्य आरोपी ईश्वरसिंह सहित कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी से लगातार पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tags
Breaking News