चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा गोवंश तस्करी के मामले में 9 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 16 नवम्बर जिले में चल रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र” के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक ऐसी सफलता दर्ज की है, जिसे पुलिस कार्यशैली की बड़ी उपलब्धि कहा जा रहा है। गोवंश तस्करी के पूरा 09 साल पुराने मामले में फरार और वांछित आरोपी बशीर खान को आखिरकार पुलिस ने भीलवाड़ा से दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले में लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन और थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने गुप्त जानकारी विकसित करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

2016 के गोवंश तस्करी प्रकरण में वांछित चल रहा बशीर पुत्र कमरूदीन पिछले कई सालों से अपने गांव पुर (भीलवाड़ा) में न रहकर गुजरात के बड़ौदा में पेंटिंग का काम करते हुए पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी केवल कुछ निजी/सामाजिक कार्यों के लिए अपने मूल निवास आता था। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर महत्वपूर्ण सूचना जुटाई और एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित और राकेश की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की इस सफलता में थाना भीमगंज, भीलवाड़ा के कांस्टेबल कालू लाल और थाना पुर के कांस्टेबल भारत सिंह का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

पुलिस की इस कार्यवाही ने जहां 09 साल से चल रहे पुराने मामले में नई प्रगति दी है, वहीं जिले में छिपकर रहने वाले फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का भी स्पष्ट संदेश दिया है।
DS7NEWS NETWORK NIMBAHERA 

Post a Comment

Previous Post Next Post