भीलवाड़ा सवाईपुर में तीन वाहन टकराए, दो सगे भाई गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज़ भीलवाड़ा। जिले के सवाईपुर कस्बे में कोटड़ी चौराया के पास शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक साथ तीन वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
कांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर में कोटड़ी चौराया पर एक होटल के पास भीलवाड़ा की तरफ जा रहे कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया गया। हादसे में बाइक सवार बाबा रामदेव मंदिर के पास कोली मोहल्ला, भीलवाड़ा निवासी गिरिराज पिता श्यामलाल कोली व उनका भाई अरविंद पिता श्यामलाल कोली घायल हो गए।
दोनों घायलों को पुलिस ने 112 वाहन से सवाईपुर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गिरिराज की गंभीर हालत को देखते हुए सवाईपुर से 108 एंबुलेंस की मदद से भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में घायल का उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस चौकी लाकर खड़ा किया।
संवाददाता – पलक, भीलवाड़ा
DS7 NEWS NETWORK
Tags
Breaking News