प्रतापनगर हमला खुलासा: नौकरानी मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ़्तार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। प्रतापनगर के मादड़ी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला पर हमला करने की वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि घर की नौकरानी रेखा मेघवाल ने अपनी सहेली रितिका विग और प्रदीप परदेशी के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रदीप परदेशी (19)
रितिका विग (22)
रेखा मेघवाल (28) — मास्टरमाइंड
घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है, जबकि कमलेश और लोकेश की तलाश जारी है।
पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और तकनीकी जांच से केस सुलझाया।
Tags
Breaking News