उदयपुर कटा हुआ गोवंश मिलने पर हंगामा: सड़क जाम, आधे घंटे तक पुलिस गायब —BJP युवा मोर्चा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। सुंदरवास के मांडल क्षेत्र में देर रात कटे हुए गोवंश के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने प्रतापनगर–सुंदरवास मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सूचना देने के आधे घंटे बाद भी प्रतापनगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
रात करीब 11 बजे सड़क किनारे एक बछड़े का कटा सिर और खुर मिले, जबकि धड़ गायब था। घटना की जानकारी फैलते ही लोग बड़ी संख्या में कॉलोनी से बाहर निकल आए और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।
BJP युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गोवंश तस्करी पर कार्रवाई न होने और पुलिस की सुस्ती को लेकर नाराजगी जताई।
हंगामा बढ़ता देख प्रतापनगर, हिरणमगरी और घंटाघर—तीनों थानों की पुलिस, साथ ही डीएसपी राजेश यादव मौके पर पहुंचे। देर रात तक चली बहस के दौरान फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए और पूरे मामले में FIR दर्ज की गई। निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खुलवा दिया गया।
Tags
Breaking News