ऑपरेशन स्वच्छता में बड़ा खुलासा: सेनेटरी पैड के डिब्बों में छिपाई 50 कार्टन अंग्रेजी शराब, रतनपुर बॉर्डर पर तस्कर गिरफ्तार”
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत डूंगरपुर पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेनेटरी पैड के कर्टन की आड़ में ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 50 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की।
चालक सीट के ऊपर बने गुप्त केबिन से शराब बरामद की गई। मौके से ट्रक HR 55 AB 1139 तथा तस्कर राजकुमार निवासी यूपी को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹5.25 लाख बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा व डीएसपी तपेन्द्र मीणा के सुपरविजन में, थानाधिकारी बिछीवाड़ा कैलाशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय टीम:
गोविन्द सिंह (विशेष भूमिका), युवराज सिंह, कपिल, जोगेन्द्र सिंह, फतहलाल – पुलिस चौकी रतनपुर।
गिरफ्तार:
राजकुमार (30), निवासी बदनपुर, कोतवाली–औरैया (उ.प्र.)
Tags
Breaking News