छोटी सादड़ी मेघपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही 3 दिन से बिना पढ़ाई लौट रहे बच्चे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

मेघपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही, 3 दिन से बिना पढ़ाई लौट रहे बच्चे
डीएस सेवन न्यूज़ छोटी सादड़ी उपखंड के अंतर्गत आने वाले मेघपुरा गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पिछले तीन दिनों से शिक्षकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे रोजाना समय पर स्कूल पहुंचते हैं, लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंतजार करने के बाद भी कोई शिक्षक स्कूल नहीं आता।

बताया गया कि स्कूल में दो शिक्षक नियुक्त हैं, लेकिन दोनों पिछले तीन दिनों से निर्धारित समय से काफी देर बाद, दोपहर 12 बजे के बाद ही स्कूल पहुंचते हैं। तब तक बच्चे निराश होकर घर लौट जाते हैं। इससे गांव में अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के समान है। शिक्षा विभाग को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post