उदयपुर में DST व बडगांव थाना की बड़ी कार्रवाई — साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में DST व बडगांव थाना की बड़ी कार्रवाई — साइबर ठगी और ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बडगांव थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने बड़ी मौया चौराहा स्थित Eden Arcadia बिल्डिंग में दबिश देकर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और गेमिंग फ्रॉड में लिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित व DST टीम ने मौके से सात युवकों को हिरासत में लिया, जो कमीशन पर बैंक खाते खरीद–बेचकर ऑनलाइन ठगी के पैसों को ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। इन सभी के नाम भारत सरकार के NCRB पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज वित्तीय धोखाधड़ी शिकायतों में शामिल पाए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरोह कमीशन पर खाते लेकर उन्हें आगे सप्लाई करता था और ऑनलाइन गेमिंग एवं साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर अपराधियों तक पहुंचाता था। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित साइबर फ्रॉड में शामिल होने की बात स्वीकार की। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. गौरव भंडारी (36), निवासी मुपालपुरा, उदयपुर


2. रोहित शर्मा (30), मूल निवासी भीलवाड़ा, हाल भूपालपुरा, उदयपुर


3. भाग्यदीप सिंह झाला (30), जिला राजकोट, गुजरात


4. बृजराज सिंह (33), जिला राजकोट, गुजरात


5. पार्थ ओझा (27), जिला हिम्मतनगर, गुजरात


6. मयुर पटेल (31), मूल निवासी गांधीनगर, गुजरात


7. मोहिल सिंह (20), निवासी चित्तौड़गढ़, हाल यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर

कार्रवाई करने वाली टीम:
थाना बडगांव टीम: थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित, सउनि रणजीत सिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र सिंह, सोहन सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, तपेन्द्र (81), डाला राम (1118), सुरेश, कैलाश मीणा
DST टीम: प्रभारी विक्रम सिंह सउनि, हैडकांस्टेबल करतार सिंह, भंवरलाल, गणेश सिंह, जगदीश सिंह, हितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कमलेश जाखड़, शक्ति सिंह शेखावत, जितेन्द्र दिक्षित

Post a Comment

Previous Post Next Post