उदयपुर में 6 हुक्का बारों पर पुलिस का छापा, 34 हुक्के और 67 फ्लेवर पैकेट जब्त

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 हुक्का बारों पर छापा, 34 अवैध हुक्के जब्त
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने अवैध हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अम्बामाता, भुपालपुरा और सुखेर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 स्थानों पर दबिश देकर कुल 34 हुक्के और 67 तंबाकू फ्लेवर पैकेट जब्त किए गए।

मुख्य कार्यवाही:
ब्लूमून रेस्टोरेंट, अमराई रोड: कर्मचारी कन्हैयालाल कटारा के खिलाफ केस दर्ज।
होटल कुराबड़ हिल्स, अम्बावगढ़: मैनेजर महेन्द्र साहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई।

पुलिस ने शहर में अवैध हुक्का बार संचालकों पर निगरानी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post