चित्तौड़गढ़ जन्मदिन पर देने गया नमकीन, घर पर अकेली देख विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

जन्मदिन पर देने गया नमकीन, घर पर अकेली देख विवाहिता से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। शहर कोतवाली थाने में एक विवाहिता ने शहर के एक नमकीन व्यापारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो, वीडियो बना लिए जिससे वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने प्रार्थिया विवाहिता की रिपोर्ट पर शहर के नमकीन व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

कोतवाली सीआई तुलसीराम ने बताया कि एक प्रार्थिया विवाहित महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि शहर के मजिस्ट्रेट कॉलोनी गांधीनगर निवासी संजय पुत्र प्रभुलाल पटवा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गत 24 सितंबर को मेरी पुत्री का जन्मदिन होने के कारण मैंने श्रीजी नमकीन वाले को कॉल कर 30 किलो नमकीन की आवश्यकता बताई। फोन संजय पटवा ने उठाया था, उसने स्वयं को प्रार्थिया के पति का दोस्त बताया था।

अगले दिन आरोपी युवक महिला के घर के बाहर नमकीन लेकर आया और फोन करके बताया कि मैं घर के बाहर खड़ा हूं। इस पर प्रार्थी महिला ने गेट खोल कर पति के बाहर होने की बात कही। उसके बाद आरोपित ने महिला को पानी पिलाने को कहा। प्रार्थी महिला पानी लेने गई तो आरोपी युवक संजय पटवा उसके मकान में घुस गया और प्रार्थी महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके वीडियो भी बना लिए।

वीडियो वायरल की धमकी देकर आरोपित आए दिन फोन पर प्रार्थी विवाहित महिला से अश्लील बातें करने लगा और घर आकर दुष्कर्म भी किया। एक बार युवक संजय पटवा उसे शहर की बोजुंदा से आगे एक होटल पर ले गया और वहां ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट में महिला ने बताया कि परेशान होकर सारी बात उसने अपने मुंह बोले भाई को बताई। माजरे को समझते हुए मुंह बोले भाई के दिलासा देने पर प्रार्थी महिला ने कोतवाली थाने में युवक संजय पटवा के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

कोतवाली सीआई तुलसीराम ने बताया कि आरोपी संजय पटवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में तफ्तीश जारी है, महिला के बयान के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मामले की जांच स्वयं कोतवाली सीआई तुलसीराम की ओर से की जा रही है। जानकारी के अनुसार बता दें कि दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोपी संजय पटवा के शहर में नमकीन का व्यवसाय है, जिसकी शहर में मुख्य सड़क पर ही श्रीजी नमकीन के नाम से नमकीन खुले में व्यवसाय करने पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नमकीन के तेल का उड़ता धुंआ और गंध आमजन की सांसों पर प्रभाव डालती है, वहीं कई बार राहगीर लोगों की आंखों में मिर्ची भी गिर जाती है, जिसके चलते दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post