चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, कोरियर व्यवसायी गंभीर रूप से घायल
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात बदमाशों ने सिटी पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे हेलमेट पहने दो बदमाशों ने बंदूक लहराते हुए तीन राउंड फायर किए। घटना में कोरियर कंपनी के मालिक रमेश ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Tags
Breaking News