चित्तौड़गढ़ में फायरिंग से हड़कंप, भाजपा नेता रमेश ईनाणी घायल, उदयपुर रेफर

चित्तौड़गढ़ में फायरिंग से हड़कंप, भाजपा नेता रमेश ईनाणी घायल, उदयपुर रेफर

डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ शहर के कोतवाली थाना इलाके में हुई फायरिंग में कोरियर व्यवसायी और भाजपा नेता रमेश ईनाणी घायल हो गए हैं। घायल रमेश ईनाणी को उदयपुर रेफर किया गया है। मौके पर तीन राउंड फायरिंग होने के सबूत पुलिस को मिले हैं। फायरिंग की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया।

 सूचना पर चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, डिप्टी विनय चौधरी, सदर सीआई निरंजन प्रताप सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अज्ञात बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग और एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post