चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा पुलिस ने 3 साल से फरार पिस्टल सप्लायर आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा पुलिस ने तीन साल से फरार पिस्टल सप्लायर रोहित पुरबिया को किया गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ निम्बाहेड़ा। कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में तीन साल से फरार पिस्टल सप्लायर और स्थाई वारंटी रोहित पुरबिया को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक द्वारा चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन सुदर्शन चक्र' के तहत जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।

सीआई रामसुमेर मीणा ने एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। इस टीम में कांस्टेबल राकेश, वीरेंद्र और देवेंद्र शामिल थे।

टीम ने 3 नवंबर को वांछित अभियुक्त रोहित पुरबिया (21) को मध्य प्रदेश के सरवानिया से गिरफ्तार किया। रोहित रानीखेड़ा का निवासी है और वर्तमान में सरवानिया, जावद, मध्य प्रदेश में रह रहा था। वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।

DS7 NEWS NETWORK

Post a Comment

0 Comments