अनियंत्रित कार डिवाइडर फांदकर डंपर से भिड़ी, 10 दिन की नवजात सहित 2 की मौत दो घायल

डीएस सेवन न्यूज़ झुंझुनूं। डूंडलोद गर्ल्स स्कूल के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जयपुर से टमकोर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि चलते समय वाहन का टायर फट गया, जिसके कारण कार सीधे डिवाइडर कूदकर दूसरी दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 47 वर्षीय व्यक्ति और 10 दिन की नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार एक निजी काम से यात्रा पर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post