चित्तौड़गढ़ में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश व समय परिवर्तन
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले मे मौसम विभाग द्वारा जिले में शीतलहर की प्रबल संभावना जताए जाने के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ के निवेदन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं।
जिला चित्तौड़गढ़ में संचालित कक्षा 01 से 08 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 10 जनवरी 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से दिनांक 12 जनवरी 2026 (सोमवार) से कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का समय परिवर्तित कर प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
यह आदेश केवल छात्र-छात्राओं पर लागू रहेगा। समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ पूर्ववत कार्य करता रहेगा। जिले के सभी संस्था प्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित संस्था प्रधान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है।
(प्रभा गौतम)
अति. जिला कलक्टर (प्रशासन), चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking News