निम्बाहेड़ा–छोटीसादड़ी मार्ग पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.882 किलो अवैध अफीम जब्त 2 आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) कोटा ने बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जनवरी 2026 को सीबीएन की टीम ने जिला चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा–छोटीसादड़ी मार्ग पर सुनियोजित कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेप पकड़ी। इस दौरान मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कपड़े के एक बैग से कुल 2.882 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

बताया गया कि सीबीएन कोटा को पहले से ही पुख्ता और विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि उक्त मार्ग से अवैध अफीम की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने रणनीति बनाकर निगरानी शुरू की और सही समय पर कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
दोनों आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में आगे की जांच जारी है। यह संपूर्ण कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल के निर्देशन में की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post