चित्तौड़गढ़ शहर के सैंथी इलाके में आबादी के बीच अफीम की खेती, 352 पौधे जब्त, 1आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ शहर में आबादी के बीच अफीम की खेती का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की पैनी नजर से चित्तौडगढ शहर में आबादी के बिच अफीम खेती करने वाला अभियुक्त बच नहीं पाया। मकान में टब के अंदर बोये 352 अफीम के पौधे ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 16 जनवरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सैंथी क्षेत्र में आबादी के बीच अफीम की खेती का खुलासा किया है। पुलिस की सतर्कता और पैनी निगरानी के चलते एक मकान की छत पर टबों में उगाए गए 352 अफीम के पौधों को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के निर्देशों में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन और डीवाईएसपी ब्रजेश सिंह के निर्देशन में सदर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर गुरुवार को तिलकनगर सैंथी स्थित एक मकान की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान मकान की छत पर रखे गए 10 टबों में अफीम के पौधे लगाए जाने की पुष्टि हुई। मौके पर मौजूद मकान मालिक उदयलाल गुर्जर पिता देवी लाल गुर्जर, उम्र 42 वर्ष, निवासी तिलकनगर सैंथी थाना सदर चित्तौड़गढ़ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 352 अफीम के पौधे जब्त किए गए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा शहरी क्षेत्र में छिपकर इस प्रकार की खेती करना गंभीर अपराध है। जब्त किए गए पौधों और आरोपी के कब्जे से संबंधित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी प्रेम सिंह, एसआई प्रभु सिंह सहित सदर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post