12 टन से अधिक अवैध खैर की लकड़ी जब्त, आयशर ट्रक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 16 जनवरी। जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस ने अवैध वन संपदा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 टन 360 किलोग्राम अवैध खैर की गीली लकड़ी जब्त की है। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में लकड़ी के परिवहन में प्रयुक्त एक आयशर ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के मार्गदर्शन, डीवाईएसपी विनोद लगाया के निर्देशन तथा भादसोड़ा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम शुक्रवार को लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक आयशर ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, जिस पर तिरपाल ढका हुआ था और वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। ट्रक में चालक और खलासी सवार थे।
पुलिस द्वारा हाथ का इशारा कर ट्रक को रुकवाया गया। नाकाबंदी के पास ट्रक रोकने के बाद चालक ने ट्रक की फाटक खोलकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जाप्ते ने तत्परता दिखाते हुए उसे ट्रक में ही बैठे रहने के निर्देश दिए। पूछताछ के दौरान ट्रक में भरे सामान के बारे में चालक और खलासी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इसके बाद विधि सम्मत तलाशी ली गई। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम मुनफैद पिता सिरोजुदीन मेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सील खोह थाना ताउड्डु जिला नुह मेवात बताया। वहीं खलासी ने अपना नाम आसिफ पिता रशीद मेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी दल्लाबास थाना पुन्हाना जिला नुह मेवात होना बताया।
पुलिस टीम द्वारा ट्रक के पीछे लगी तिरपाल हटाकर जांच की गई तो आयशर ट्रक में खैर की लकड़ी के छीले हुए छोटे-बड़े गट्ठे भरे हुए पाए गए। जब आरोपियों से लकड़ी के संबंध में वैध अनुज्ञापत्र के बारे में पूछा गया तो दोनों कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त खैर की लकड़ी उदयपुर के पास जंगल क्षेत्र से चोरी-छिपे काटकर लाई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा जंगल से खैर की लकड़ी काटकर चोरी करना और बिना अनुमति उसका परिवहन करना वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। इस पर पुलिस ने आयशर ट्रक को अवैध खैर की लकड़ी सहित जब्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
जब्त की गई खैर की लकड़ी का कुल वजन 12 टन 360 किलोग्राम पाया गया। मामले में आगे की जांच भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी
Tags
Breaking News