कोटा में देह व्यापार का खुलासा, होटल से 17 आरोपी पकड़े गए
डीएस सेवन न्यूज कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक होटल पर अचानक दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त 17 लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि संबंधित होटल में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी योजना के साथ कार्रवाई की। पुलिस उप अधीक्षक द्वितीय डॉ. पूनम और प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
छापेमारी के दौरान होटल के कई कमरों की तलाशी ली गई, जहां महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से मिले हालातों के आधार पर पुलिस ने देह व्यापार की पुष्टि की। इसके बाद सभी 17 लोगों को डिटेन कर पीटा एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रही और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
Tags
Breaking News