मकर संक्रांति पर बिनोता बनेगा खेलों का केंद्र, मेवाड़ क्लब वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
डीएस सेवन न्यूज बिनोता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बिनोता में खेल और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजय पाल सिंह शक्तावत ने बताया कि मेवाड़ क्लब वॉलीबॉल फ्रेंचाइजी की ओर से 14 जनवरी 2026 को बिनोता स्थित विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गांव में खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे के बाद विद्यालय परिसर के ग्राउंड में होगा। इस प्रतियोगिता में बिनोता गांव की कुल 8 टीमें भाग लेंगी, जो पूरे जोश और खेल भावना के साथ मैदान में उतरेंगी। मुकाबले रोमांचक होंगे और दर्शकों को बेहतरीन खेल देखने का अवसर मिलेगा।
मेवाड़ क्लब द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करेगा। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता बिनोता के लिए उत्सव और खेल संस्कृति का प्रतीक बनेगी।
DS7NEWS NETWORK BINOTA
Tags
Breaking News