निंबाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो से अधिक अफीम डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक क्रेटा कार से 45 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीवाईएसपी बद्रीलाल के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी रामसुमेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान इस तस्करी का पर्दाफाश किया।
रविवार को पुलिस टीम सरहद कल्याणपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आ रही एक क्रेटा कार को संदिग्ध मानते हुए रोका गया। विधिपूर्वक तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से दो काले कट्टों में भरा हुआ 45 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक समेत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रमेश पिता मेकाराम विश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी रोहीचा कलां, थाना लूणी, जिला जोधपुर तथा भैरा राम पिता हरिराम विश्नोई, उम्र 35 वर्ष, निवासी माण्डावास, थाना रोहिट, जिला पाली के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल हरविंदर सिंह, कांस्टेबल रणजीत, विजय सिंह, हेमंत कुमार, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार तथा चालक बहादुर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही
DS7NEWS NETWORK NIMBAHERA
Tags
Breaking News