डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर भारतीय डाक विभाग, उदयपुर मण्डल में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित आंतरिक शिकायत समिति में डॉ. राजश्री गाँधी को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
डॉ. राजश्री गाँधी उदयपुर डाक विभाग के डिविजनल ऑफिस, प्रधान डाकघर कार्यालय, शास्त्री सर्किल डाकघर कार्यालय तथा हिरन मगरी पोस्ट ऑफिस से संबंधित मामलों में समिति सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगी।
यह नियुक्ति कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। समिति के माध्यम से अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR
Tags
Breaking News