भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर व SP ऑफिस के पास दिनदहाड़े युवती का किडनैप, सबसे बड़े इलाके में हुई वारदात

भीलवाड़ा में दिनदहाड़े किडनैपिंग से मचा हड़कंप

डीएस सेवन न्यूज़ भीलवाड़ा शहर में कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी कार्यालय के समीप दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई। यह वारदात शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग अचानक वहां पहुंचे और युवती को जबरन खींचकर गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद तेज रफ्तार में वाहन को मौके से भगा ले गए।

घटना के समय आसपास मौजूद पुलिस जवानों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की और भाग निकले। बताया गया कि पीड़िता एसपी कार्यालय में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंची थी, इसी दौरान यह घटना घटित हुई। युवती के ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियो में सवार लोग युवती के पीहर पक्ष से जुड़े हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल नाकाबंदी कर शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। पुलिस की तत्परता के चलते कुछ ही समय में आरोपियों को पकड़ लिया गया। युवती को सुरक्षित रूप से डिटेन कर लिया गया है, जबकि घटना में प्रयुक्त ब्लैक स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और अपहरण के पीछे के कारणों को खंगाला जा रहा है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post