मध्य प्रदेश 250 ग्राम एमडी ड्रग तथा डोडाचुरा के साथ 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

दलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग और डोडाचुरा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज मध्य प्रदेश मंदसौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दलौदा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिंह बघेल तथा एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना दलौदा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की। थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 25.01.26 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

घटना के संक्षिप्त विवरण के अनुसार सउनि कैलाश बघेल और उनकी टीम ने धुंधडका शमशान घाट के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस ने दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग तथा 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवनीत पिता जगदीश सुथार निवासी बडवन थाना अफजलपुर तथा महेश पिता मदनलाल रायकवार सूर्यवंशी निवासी बडवन थाना अफजलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 8/22, 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि शुभम व्यास, सउनि कैलाश बघेल, प्रआर 141 राजपाल सिंह, प्रआर 290 जितेंद्र सिंह गौर, आरक्षक 484 युवराज सिंह, आरक्षक 876 सागर शर्मा तथा आरक्षक 879 गोपाल कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post