चित्तौड़गढ़ जिले में मौसम ने ली करवट, सुबह बारिश से बढ़ी सर्दी, फसलों को नुकसान की आशंका, अफीम किसान चिंता में
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर हुई बारिश के कारण जिलेभर में सर्दी बढ़ गई है, जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ देखने को मिल रहा है। जालमपुरा और आसपास के गांवों में भी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है। किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है, ऐसी आशंका जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसल पर बारिश का असर देखने को मिल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर अफीम की खेती करने वाले किसान मौसम में आए इस बदलाव से बड़ी परेशानी में हैं। उनका कहना है कि बारिश और बढ़ी नमी से फसल प्रभावित हो सकती है।
वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड के गांवों में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिला। कोहरे और बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
मौसम में आए इस बदलाव से एक तरफ सर्दी का असर तेज हुआ है तो दूसरी ओर किसानों, विशेषकर अफीम उत्पादकों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है।
Tags
Breaking News