52.54 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।*
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 25 जनवरी। जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 52.54 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. (मोली पाउडर) जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन मे थानाधिकारी आजाद पटेल उ.नि. मय टीम कानि बाबुलाल, मुकेश, राकेश व बसंत कुमार द्वारा साडास थाना सर्कल के लेडा का खेडा तिराया बडले के पास सरहद लेडा का खेडा पर नाकाबन्दी के दौरान लेडा का खेड़ा गांव की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया। मोटरसाईकिल चालक के कब्जेशुदा प्लास्टिक की पारदर्षी थैली की तलाशी ली गई तो थैली में कुल 52.54 ग्राम एम.डी.एम.ए. मोली पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) होना पाया गया। अवैध एम.डी.एम.ए. मोली पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) व मोटरसाईकिल को जब्त कर आरोपी 35 वर्षीय नारायणलाल पुत्र भीमा बंजारा निवासी कुंवालिया का खेड़ा पुलिस थाना साडास जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
Tags
Breaking News