डीएस सेवनउदयपुर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस थाना घासा और डीएसटी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में स्थित व्हाइट रोज विला एंड रिसोर्ट पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके पर कुछ युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में पाए गए, जिनसे पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिससे अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के साथ-साथ एक्साइज एक्ट और ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।
Tags
Breaking News