नेला तालाब में बदमाशों की सनसनीखेज वारदात, पुलिस की 8 घंटे की मशक्कत बेनतीजा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र स्थित नेला (रुंडेला) तालाब इलाके में मंगलवार देर रात अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तीन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पहले इलाके में खड़ी दो कारों को चोरी करने का प्रयास किया। अलार्म बजते ही लोगों की नींद खुल गई, तो बदमाशों ने पत्थर और शराब की बोतलें फेंककर दहशत फैलानी शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों बदमाश एक कार लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीछा किया तो गीतांजलि रोड पर कार का टायर फट गया। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर पास ही स्थित नेला तालाब में कूद गए और अंधेरे का फायदा उठाकर गायब हो गए।
पुलिस ने सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की सहायता से तालाब में करीब आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। हैरानी की बात यह रही कि मात्र 3 से 4 फीट गहरे पानी के बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
Tags
Breaking News