सुखेर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मुंबई की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर | पुलिस थाना सुखेर ने सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में महज 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
नौकरी के बहाने बुलाया, फार्महाउस में बनाया हवस का शिकार
दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुंबई निवासी एक महिला ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इवेंट के क्षेत्र में कार्य करती है। करीब एक माह पूर्व करण सिंह नामक युवक ने स्वयं को उदयपुर में मैरिज गार्डन–होटल संचालक बताते हुए नौकरी का झांसा दिया और
उदयपुर बुलाया।
आरोपी ने महिला को एक सुनसान फार्महाउस में ठहराया, जहां वह भरोसे में आकर रहने लगी। करीब 10 दिन बाद आरोपी ने उसे अनजान व्यक्ति के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया। इंकार करने पर महिला को फार्महाउस में बंद कर दिया गया।
रात 2 बजे की दरिंदगी
पीड़िता के अनुसार 12 जनवरी 2026 की रात करीब 2 बजे, जब वह फार्महाउस पर अकेली थी, तब करण सिंह अपने साथी हितेश और नौकर भूरा के साथ आया और तीनों ने मिलकर उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया।
एसपी के निर्देश पर त्वरित एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल ने आरोपियों की
तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा एवं वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम श्री राजेश यादव के सुपरविजन में सुखेर थाना पुलिस ने तकनीकी व आसूचना सहयोग से मुख्य आरोपी करण सिंह और हितेश को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
करण सिंह पुत्र अनार सिंह, निवासी पड़ावली, गोगुंदा
हितेश पुत्र मूरालाल, निवासी रणोली, सागवाड़ा, डूंगरपुर
तीसरे आरोपी भूरा की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अनुसंधान निरंतर जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
श्री रविन्द्र चारण – थानाधिकारी, सुखेर
श्री जगदीशचन्द्र विश्नोई – प्रशिक्षु आरपीएस
श्री खुमाण सिंह – सहायक उप निरीक्षक
श्री रामकुमार – हेड कांस्टेबल (365)
श्री श्रवण कुमार – हेड कांस्टेबल (1061)
श्री भारत उज्जवल – कांस्टेबल (1489)
श्री शिम्भुराम – कांस्टेबल (706)
👉
सुखेर पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा मजबूत हुआ है।
Tags
Breaking News