चित्तौड़गढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले में रमेश ईनाणी हत्याकांड को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में साजिशकर्ता भजनाराम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार भजनाराम पर हत्या के लिए शूटर उपलब्ध कराने का आरोप है। यह वारदात 11 नवंबर 2025 को सीटी पेट्रोल पंप के पास हुई थी, जहां फायरिंग में रमेश ईनाणी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उदयपुर ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले पुलिस शूटर मनीष कुमार उर्फ कमल दुबे को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से हत्या की साजिश रची जा रही थी। भजनाराम ने रमता राम को शूटर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई मुख्य आरोपी रमता राम अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
जेल से गिरफ्तार कर दूबे को फिर लिया रिमांड
इधर, जानकारी में सामने आया कि पुलिस ने फायरिंग के आरोपित मनीष दूबे को एक बार रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था। लेकिन अनुसंधान में जरूरत होने पर तीन दिन पूर्व जिला जेल से एक बार फिर मनीष दूबे को गिरफ्तार कर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची दबिश देने गई थी। वहां से आने के बाद गुरुवार को संत भजनाराम को गिरफ्तार किया।
DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH
Tags
Breaking News