स्लीपर बस ओर स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 4 घायल।

नागौर: स्लीपर बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत
डीएस सेवन न्यूज़ नागौर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुरपालिया बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे 58 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और निजी स्लीपर बस के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके हिस्से सड़क पर बिखर गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सुरपालिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नागौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य किया जा सका। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post