चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ स्कोर्पियो से 2.78 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त 1 आरोपी गिरफ्तार मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाही

स्कोर्पियो से 2.78 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 08 मार्च 2026। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर स्कोर्पियो गाड़ी से 02.78 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

       जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *ऑपरेशन त्रिनेत्र* के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पु.नि. थाने के पुलिस जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, कानि. राकेश कुमार, सुनिल, टंवरसिंह व रोशन लाल के साथ सर्कल गश्त करता हुआ छापरी गाँव से सिक्स लेन चढने वाले कच्चे रास्ते पर चल रहा था, कि सिक्स लेन की तरफ से एक स्कॉर्पियो आई जो पुलिस वाहन को देखकर चालक द्वारा स्कार्पियों को बायी तरफ कच्चे रास्ते में तेजगति से घुमा ली जिसको करिब 200 मीटर की दुरी पर घेरा देकर पकडा, जिसको पकडकर नाम पता पूछा तो स्कार्पियो चालक ने अपना नाम माधु लाल अहीर पुत्र कन्हैयालाल अहीर निवासी धारता पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर होना बताया। उक्त स्कार्पियों चालक माधुलाल अहीर के कब्जे से 02.78 ग्राम अवैध मिथईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त की जाकर स्कार्पियो को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी माधुलाल अहीर के विरूद्ध पूर्व मे पुलिस थाना रिको आबूरोड, जिला सिरोही में अवैध मादक पदार्थ अफीम का प्रकरण दर्ज होकर जैर ट्रायल है।

     जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post