कार की टक्कर से ई-रिक्शा नाले में गिरा, महिला की मौत 2 घायल

लालसोट में दर्दनाक हादसा
कार की टक्कर से ई-रिक्शा नाले में गिरा, महिला की मौत, दो घायल।
डीएस सेवन न्यूज दौसा।उगरियावास गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक बेकाबू कार ने आगे चल रहे लोडिंग ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पुलिया से करीब 10 फीट नीचे नाले में जा गिरा

हादसे में ई-रिक्शा सवार हेमलता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अजय और बहन उमा मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए

सूचना मिलते ही लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हेमलता को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है

सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र विधूड़ी ने बताया कि ई-रिक्शा लालसोट की ओर आ रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आई कार ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया
मृतका के पति ने कार चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post