ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 10 मार्च 2026। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 976 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर कन्हैया लाल उ नि ईन्चार्ज थाना., हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि. जगदीश, राकेश, हेमन्त, मागु सिह, जितेद्र, विजय एवं गोविन्द सिह द्वारा जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर पहुँच नाकाबन्दी शुरू की। दौराने नाकाबन्दी नीमच की तरफ से एक ब्रेजा कार आई जिसको चैक करने हेतु हाथ का ईशारा किया गया तो कार के चालक द्वारा कार को नाकाबन्दी स्थल से कार को भगा ले जाने का प्रयास किया जिस पर कार को नाकाबन्दी पर लगी बेरियर लगा कार को रोका जाकर कार की तलाशी ली गई तो डेस बोर्ड मे रखी पोलीथीन की 2 थैली के अन्दर कुल 976 ग्राम अवैध अफीम होना पाई गई जिसको नियमानुसार जब्त किया जाकर आरोपी 36 वर्षीय मनीष सिंधु पुत्र नरेश सिंधु जाट निवासी मकान नम्बर 331 प्रहलाद पुर बांगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली थाना शाहबाद डेयरी दिल्ली तथा 39 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र राजपाल जाट निवासी मकान नम्बर 1717, बाबा तराना सिनेमा के पास, आदर्श नगर, सोनीपत थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News