डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शहर के डाकघर परिसर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। डाकघर की आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने के बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करवाकर मुख्य द्वार बंद कर दिया। पासपोर्ट कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकालकर परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। पुलिस धमकी भरा मेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी
है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Tags
Breaking News