उदयपुर के लेक सिटी मॉल स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी, मॉल खाली कराकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन

उदयपुर के लेक सिटी मॉल स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम की धमकी, मॉल खाली करवाकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर शहर के बीच स्थित लेक सिटी मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मॉल परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर मॉल में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया ताकि किसी भी तरह का खतरा टाला जा सके। अधिकारियों के अनुसार जयपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से यह धमकी मिली थी। इसके बाद उदयपुर पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान जारी रखा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post