चित्तौड़गढ़ में बजरंग सेना का बड़ा संगठनात्मक फैसला, कमल सिंह चुड़ावत बने प्रभारी

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बजरंग सेना द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कमल सिंह चुड़ावत को चित्तौड़गढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि कमल सिंह चुड़ावत को उनकी सक्रिय भूमिका, समाज सेवा के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके कार्यकाल को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है, और ऐसे में योग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नियुक्ति से चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कमल सिंह चुड़ावत के नेतृत्व में संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में और अधिक सक्रिय होगा।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बजरंग सेना का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सनातन मूल्यों की रक्षा करना है। उन्होंने नव नियुक्त प्रभारी से अपेक्षा की कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस नियुक्ति के साथ ही संगठन ने कमल सिंह चुड़ावत को पूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे अपेक्षा जताई है कि वे समाज हित एवं संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post