प्रतापगढ़ बजरंग सेना छोटी सादड़ी में सोहन सिंह राजपूत बने तहसील अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बजरंग सेना छोटी सादड़ी में सोहन सिंह राजपूत बने तहसील अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
डीएस सेवन न्यूज प्रतापगढ़ छोटी सादड़ी क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से बजरंग सेना द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। संगठन ने सोहन सिंह राजपूत को बजरंग सेना छोटी सादड़ी का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है। 

इस नियुक्ति के साथ ही संगठन ने सोहन सिंह राजपूत पर समाज और सनातन हित में कार्य करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि संगठन को ऐसे कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोहन सिंह राजपूत अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने भी इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएगा। चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष बन्नु सिंह ने भी नव नियुक्त तहसील अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बजरंग सेना द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत अब सोहन सिंह राजपूत संगठन की गतिविधियों को गति देंगे और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति का संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य करना है, जिसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है।

राष्ट्रहित सर्वोपरि

Post a Comment

Previous Post Next Post